delhi-police-got-smart-glasses-with-face-recognition-system-republic-day-security-criminals-terror-data-feed-2026-01-4b10eed77b9e3243f10eaf9d521ca237

गणतंत्र दिवस पर काला चश्मा लगाकर आतंकियों और बदमाशों को ढूंढेंगी दिल्ली पुलिस

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
22 January 2026

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के लिए इस बार एक नया कदम उठाया है. इंडिया गेट और उसके आसपास समस्त परेड स्थल पर पुलिसकर्मी खास काला चश्मा पहनकर आतंकियों और अपराधियों की पहचान और तलाश करने का कार्य करेंगे. यह चश्मा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI ) से लैस होगा. जिसमें अपराधियों और आतंकियों का डाटा मौजूद होगा.

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पहली बार AI से लैस चश्मा गणतंत्र दिवस की परेड में सुरक्षा के लिए उपयोग में लाया जा रहा है. दिल्ली पुलिस ने करीब 7000 आतंकियों और चिन्हित अपराधियों का एक डेटा बेस बनाया है. यह चश्मा AI डाटाबेस से लिंक होगा. जब भी इस डेटाबेस में दर्ज कोई भी आतंकी या अपराधी या उससे मिलती-जुलती शक्ल का व्यक्ति पुलिस कर्मियों के पहने चश्मे के सामने आएगा. चश्मा के अंदर लगा लाल बटन जलने लगेगा. जिससे उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी. इससे पहले एआई का उपयोग सीसीटीवी के लिए किया जाता था. लेकिन इस बार सीसीटीवी के साथ एआई से लैस चश्मा भी उपयोग में लाया जा रहा है. पुलिसकर्मी गणतंत्र दिवस की परेड में आने वाले हर व्यक्ति की जांच के लिए यह चश्मा पहनकर प्रवेश द्वार पर खड़े होंगे. जिससे प्रवेश द्वार पर ही ऐसे लोगों की पहचान की जा सके.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *