WhatsApp Image 2025-11-03 at 12.58.52 PM

दिल्ली की हवा हुई और जहरीली
3 November 2025

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 366 दर्ज किया गया. जबकि वजीरपुर, बुराड़ी और अशोक विहार जैसे इलाकों में AQI 400 से अधिक पहुंच गया है. परिवहन, पराली का धुआं और ठहरी हवा प्रदूषण के प्रमुख कारण बने हुए हैं.

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही. वजीरपुर में AQI 394, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 387, अशोक विहार में 373, पंजाबी बाग में 360 और चांदनी चौक में 359 दर्ज किया गया. वहीं, लोधी रोड और IGI एयरपोर्ट जैसे इलाकों में कुछ राहत रही जहां AQI क्रमशः 219 और 293 दर्ज हुआ है.

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और केंद्रीय मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक औसतन अधिकांश स्थानों पर हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही. तीन निगरानी केंद्रों में AQI 400 से ऊपर पहुंचा. जो ‘गंभीर’ स्तर माना जाता है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *