इंडिया गेट पर नक्सली हिडमा के समर्थन में लगाए नारे, पुलिस की आंखों में किया मिर्ची स्प्रे, पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
24 November 2025
इंडिया गेट के सामने पुलिस की मर्जी के खिलाफ प्रदूषण पर प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों ने नक्सली हिडमा के समर्थन में नारे लगाए. जब पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो आंदोलनकारी ने पुलिस की आंखों में मिर्ची स्प्रे कर दिया. इस मामले में पुलिस ने कर्तव्य पथ और संसद मार्ग थाने में दो FIR दर्ज की है. इस मामले में 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके मोबाइल फोन भी जप्त कर लिए गए हैं.
पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी बिना किसी मंजूरी के इंडिया गेट पर पहुंचे थे. इनकी वजह से वहां पर ट्रैफिक जाम हो गया था. जब पुलिस ने उनको हटाने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची स्प्रे कर दिया. इस मामले में पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर प्रदूषण की आड़ में हिडमा के समर्थन में यह लोग क्यों जुटे थे. उनके पीछे किस संगठन का हाथ है. क्या इन लोगों का संबंध अर्बन नक्सल ग्रुप से तो नहीं है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अगर उनको हिडमा के समर्थन में ही प्रदर्शन करना था तो इसकी जानकारी पुलिस को दी जानी चाहिए थी. यही वजह है कि उनके अर्बन नक्सल नेटवर्क से जुड़े होने को लेकर भी जांच की जाएगी.