WhatsApp Image 2026-01-09 at 11.35.24 PM

लाल डोरे क्षेत्र में हाउस टैक्स माफ़ी को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली के महापौर को ज्ञापन दिया

दिल्ली आजकल ब्यूरो @ दिल्ली
8 January 2026

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में बृहस्पतिवार को दिल्ली देहात के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल पालम 360 गांव के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह से मिला. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने लाल डोरा क्षेत्र में हाउस टैक्स माफ करने से संबंधित एक ज्ञापन सौपा.

प्रतिनिधिमंडल में चौधरी नरेश लाडो सराय, सुरेश शौकिन नांगलोई, आजाद शौकीन, सुनील, रामकुमार राणा, राजीव बेनिवाल आदि सम्मलित रहे.

वीरेंद्र सचदेवा को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि दिल्ली देहात के लाल डोरा क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक पारंपरिक रूप से ग्रामीण जीवन से जुड़े हैं. उन पर हाउस टैक्स लगाया जाना न केवल अव्यावहारिक है बल्कि आर्थिक रूप से भी अनुचित बोझ है. उन्होंने मांग की कि लाल डोरा क्षेत्र को हाउस टैक्स से पूर्ण रूप से मुक्त किया जाए अथवा तत्काल प्रभाव से स्थायी छूट प्रदान की जाए.

वीरेंद्र सचदेवा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से दिल्ली देहात और लाल डोरा क्षेत्रों के हितों की पक्षधर रही है. उन्होंने कहा कि लाल डोरा क्षेत्र दिल्ली की मूल पहचान हैं और यहां रहने वाले लोगों को किसी भी प्रकार से परेशान नहीं किया जाएगा.

वीरेंद्र सचदेवा ने महापौर से इस विषय में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह करते हुए कहा कि नगर निगम स्तर पर स्पष्ट राहत नीति बनाकर जनता को राहत दी जानी चाहिए. जिससे वर्षों से चला आ रहा भ्रम और असंतोष समाप्त हो सके.

महापौर ने भी प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि लाल डोरा क्षेत्रों से जुड़े हाउस टैक्स के विषय पर निगम स्तर पर उचित कार्रवाई की जाएगी और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिया जाएगा.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *