WhatsApp Image 2025-10-20 at 5.50.39 PM (1)

दिवाली पर चांदनी चौक पहुंचे राहुल गांधी, मिठाई की दुकान पर बनाई इमरती और बेसन के लड्डू

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिवाली पर पुरानी दिल्ली की एक मशहूर मिठाई की दुकान पर पहुंचकर सभी को चौंका दिया. इस दौरान उन्होंने खुद इमरती और बेसन के लड्डू बनाए. राहुल गांधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी कड़ाही में इमरती घुमाते और बेसन के लड्डू बनाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत भी की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई. वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने भी कैप्शन में लिखा-पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आजमाया. सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है-खालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली. दीपावली की असली मिठास सिर्फ़ थाली में नहीं बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है. उन्होंने आगे लोगों से पूछा कि आप बताइए, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं और उसे कैसे खास बना रहे हैं?


राहुल गांधी अक्सर अपने अनोखे अंदाज और फूड-लवर रूप को लेकर चर्चा में रहते हैं. इससे पहले भी उन्हें दिल्ली की मशहूर चाट की दुकान पर स्वाद लेते और लंदन के किसी फेमस कॉफी कैफे में कॉफी बनाते हुए देखा गया है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *