गुरुमुखी लिपि केंद्र का शिलान्यास
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
13 January 2026
गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में गुरुमुखी लिपि केंद्र के शिलान्यास समारोह में भाग लेते हुए मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि गुरुमुखी लिपि धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब से जुड़ने का सशक्त माध्यम है.

उन्होंने कहा कि यह केंद्र आने वाले वर्षों में गुरुमुखी के प्रचार-प्रसार, शोध और शिक्षण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनेगा.
सिरसा ने कहा कि डिजिटल युग की चुनौतियों के समय में गुरुमुखी जैसी लिपि और गुरु की वाणी ही मानवता, सेवा और आध्यात्मिक संतुलन का मार्ग दिखा सकती है.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि 2014 के बाद शिक्षा व्यवस्था में सिख गुरुओं, साहिबजादों और उनके बलिदानों को उचित स्थान मिला है.