WhatsApp Image 2025-11-20 at 11.39.21 PM

पुरानी दिल्ली के विकास पर सांसद प्रवीन खंडेलवाल की उच्च स्तरीय बैठक एवं स्थल निरीक्षण

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
20 November 2025

चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के पुरानी दिल्ली क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और उनके स्थायी समाधान पर विस्तृत चर्चा करने हेतु सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने सभी संबंधित विभागों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. बैठक में डी एम सेंट्रल, डीसीपी नार्थ, डीसीपी ट्रैफिक, एसीपी कमला मार्किट, पीडब्ल्यूडी, एमसीडी, हॉर्टीकल्चर, जल बोर्ड और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

सांसद खंडेलवाल ने बैठक की शुरुआत में कहा कि पुरानी दिल्ली तथा इसके आसपास के क्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करना समय की आवश्यकता है. जिसके अंतर्गत व्यापार में वृद्धि हो क्योंकि यह सारा क्षेत्र देश भर में सबसे बड़ा व्यापारिक हब है. वहीं स्वच्छता, सुंदरता, यातायात प्रबंधन, अतिक्रमण हटाने और सार्वजनिक सुविधाओं के उन्नयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी. जिससे चांदनी चौक में फुटफाल बढ़ेगा और व्यापार के बड़े अवसर उपलब्ध होंगे. सभी अधिकारियों ने इन सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की और सभी कार्य तुरंत शुरू करने का भरोसा दिया.

बैठक के तुरंत बाद सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने सभी अधिकारियों के साथ पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में स्थल निरीक्षण किया. दौरे के दौरान उन्होंने प्रत्येक विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपनी-अपनी जिम्मेदारी का तुरंत और प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करें.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *