WhatsApp Image 2025-12-13 at 9.34.23 PM

दिल्ली के प्रदूषण पर चर्चा के लिए राहुल गांधी भाजपा से भी दोस्ती करने को तैयार

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
12 December 2025

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिल्ली में प्रदूषण की समस्या पर लोकसभा के अंदर चर्चा चाहते हैं. वह इस मुद्दे पर चर्चा के लिए भाजपा के साथ दोस्ती के लिए भी तैयार है. उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा में दिल्ली और देश के अन्य शहरों के प्रदूषण पर चर्चा कराए. हम उन्हें अपना पूरा सहयोग देंगे. यह पहली बार है. जब इस सत्र के दौरान राहुल गांधी ने किसी मुद्दे पर सत्ता पक्ष का साथ देने की बात सार्वजनिक रूप से की है. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है. जिस पर सरकार और विपक्ष के बीच सहमति हो सकती है.

राहुल गांधी ने कहा, “हमारे ज़्यादातर बड़े शहर ज़हरीली हवा की चादर में जी रहे हैं. लाखों बच्चों को फेफड़ों की बीमारी हो रही है. उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है. लोगों को कैंसर हो रहा है. बुज़ुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. राहुल गांधी ने कहा मुझे यकीन है कि इस मुद्दे पर सरकार और हमारे बीच पूरी सहमति होगी.

उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए और एक प्लान बनाना चाहिए. जिससे शहरों में वायु प्रदूषण से छुटकारा पाया जा सके.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *