मांगेराम गर्ग के जन्म जयंती पर सेवा कार्य से श्रद्धांजलि
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
23 November 2025
भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम गर्ग को उनकी जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर हवन , भंडारा व फल वितरण किया गया. कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ,भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामन्त्री दुष्यन्त गौतम , सांसद योगेंद्र चंदोलिया, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजली दी.

रेखा गुप्ता ने कहा कि बाबूजी मांगे राम गर्ग का जीवन एकाग्रता और निष्ठा से परिपूर्ण समाज और राष्ट्र के कल्याण उन्नति और विकास के लिए समर्पित रहा. उनका जीवन प्रेरणादायक है. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मांगेराम गर्ग श्रेष्ठतम सेवा व्रर्ती थे. वह बाल्यकाल में समालखा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाना हो या फिर युवावस्था में विनोवा भावे के सानिध्य में स्वालंबन आंदोलन में अग्रणी भूमिका के रूप में कार्य करते हुए घरों से शौच साफ करना, प्रौढ़ावस्था में समाज व राष्ट्र के सर्वांगीण विकास हेतु सैकड़ों संस्थाओं का सृजन, समाज हित में सदैव समर्पित रहने का भाव जीवंत उदाहरण है.
योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि बाबूजी श्रेष्ठ संगठक थे. उनके नेतृत्व में दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर पहली बार हमने विजय का परचम फहराया था. उन्होंने अपने सूक्ष्म प्रबंधन कला से दिल्ली में बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक घर के प्रत्येक व्यक्ति के दुख सुख का सहभागी होने की प्रेरणा दी.
सतीश गर्ग कोषाध्यक्ष भाजपा दिल्ली प्रदेश ने बाबूजी को प्रेरणादायक बताया.
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामन्त्री विष्णु मित्तल, उपध्यक्ष राजकुमार भाटिया, जिला केशव पुरम भाजपा अध्यक्ष अजय खटाना, डॉ महेंद्र नागपाल, सत्यनारायण गौतम, योगेश वर्मा, सतपाल भाटिया, देवराज, अजय शर्मा , संजीव शर्मा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित हुए.