WhatsApp Image 2025-10-28 at 6.15.56 PM

नगर निगम की 12 सीटों पर चुनाव की घोषणा, मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता की पहली चुनौती

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
28 October 2025

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई दिल्ली नगर निगम वार्ड की उनकी सीट के साथ ही कुल 12 वार्ड क्षेत्र में दिल्ली चुनाव आयोग ने उपचुनाव का ऐलान कर दिया है. इसके लिए मतदान 30 नवंबर को होगा. इन सीटों पर 3 दिसंबर को मतगणना होगी. यह उप-चुनाव उन सीटों पर हो रहा है. जहां हाल ही में पार्षद या तो इस्तीफा दे चुके हैं या फिर अन्य कारणों से पद रिक्त हुए हैं. इनमें वह वार्ड भी है. जिसमें रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री बनने से पहले निगम पार्षद थीं. यह चुनाव रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद हो रहा है. ऐसे में इसे उनकी पहली परीक्षा भी करार दिया जा रहा है.

दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों में से 11 सीटें विधानसभा चुनाव में पार्षदों के विधायक बनने से रिक्त हुई थी. जबकि एक सीट पार्षद के सांसद बनने से वर्ष 2024 से रिक्त हैं. कुल 12 सीटों में भाजपा के पास 9 जबकि आप के पास तीन सीटें थी. इसलिए इस चुनाव में भाजपा और आप की अग्निपरीक्षा होगी. जबकि कांग्रेस के पास अपनी वापसी का मौका है.

जिन 12 सीटों पर चुनाव होना है. उसमें शालीमार बाग बी सीट सीएम रेखा गुप्ता की सीट थी. वह विधायक बनने से पूर्व इसी सीट से पार्षद थीं.

दिल्ली नगर निगम के जिन वार्ड सीट पर चुनाव होने हैं. उसमें शालीमार बाग, अशोक विहार, चाँदनी चौक,
चाँदनी महल, द्वारका – बी, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार – ए,
दक्षिण पुरी, ग्रेटर कैलाश,विनोद नगर शामिल है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *