WhatsApp Image 2025-11-12 at 11.55.51 AM

मुझे मिले सम्मान की असली हकदार आम जनता – विष्णु मित्तल

दिल्ली आजकल ब्यूरो , दिल्ली
11 November 2025

भाजपा दिल्ली प्रदेश के महामंत्री विष्णु मित्तल ने एक अद्भुत मिसाल प्रस्तुत करते हुए स्वयं को मिले सारे सम्मान , माधव सेवा केंद्र चित्रा विहार सेवा बस्ती के लोगों को दे दिए. उन्होंने कहा जनसेवा से ही नेताओं की पहचान बनती है. नेताओं को जो भी सम्मान या प्रतीक चिह्न मिलता है वास्तव में वह जनता का ही है.

विष्णु मित्तल की समाज सेवा और प्रतीक चिह्न समर्पित करने की पहल का सेवा बस्ती के लोगों ने जमकर सराहा.

विष्णु मित्तल ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में प्राप्त अपने सभी प्रतीक चिह्न (स्मृति चिह्न) सेवा बस्ती के भाई-बहनों को समर्पित कर दिए हैं.

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल ने कहा , ये प्रतीक चिह्न मेरे व्यक्तिगत सम्मान नहीं हैं बल्कि समाज की उस भावना का प्रतीक हैं. जो हमें जनता के सरोकारों से जोड़ती है. मैंने निश्चय किया कि इन्हें उन घरों में पहुँचाया जाए. जहाँ इनसे प्रेरणा और आत्मगौरव की नई ज्योति जलेगी. जब हमारे झुग्गी-बस्ती के घरों की दीवारों पर ये सम्मान सजेंगे तभी इनका सच्चा अर्थ पूरा होगा.

कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का हार्दिक स्वागत किया और कहा कि यह कदम समाज में सेवा, साझेदारी और सकारात्मक राजनीति का उत्कृष्ट उदाहरण है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *