पीएम मोदी ने एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मुलाकात की
मुकुल डोगरा, दिल्ली / चंडीगढ़
12 November 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल गए. जहां पर उन्होंने दिल्ली लाल किला धमाका में घायल हुए लोगों से मुलाकात की. उन्होंने घायलों के समुचित इलाज को लेकर निर्देश भी दिए.
यह बताया जा रहा है कि घायलों से मिलने के दौरान प्रधानमंत्री काफी दुखी नजर आए. उन्होंने सभी घायलों को भरोसा दिया कि इस हमले को अंजाम देने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने घायलों को यह भरोसा भी दिया कि उनके इलाज में कोई भी कमी नहीं होगी. उन्होंने इस दौरान डॉक्टरों से भी बात की. इसके अलावा उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से भी घायलों के इलाज से संबंधित जानकारी हासिल की.