04ceg9u4_delhi-red-fort-fire_650x400_10_November_25

दिल्ली ब्लास्ट में मिलिट्री एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल, जांच के लिए NIA एडीजी के नेतृत्व में टीम गठित

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
12 November 2025

लाल किला धमाके में मिलिट्री एक्सप्लोसिव के इस्तेमाल होने की आशंका जाहिर की जा रही है. इस मामले की जांच के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने NIA के एडीजी विजय साखरे के नेतृत्व में 10 अधिकारियों की एक टीम गठित कर दी है. जिसमें 2 आईजी, 2 डीआईजी और 3 एसपी स्तर के अधिकारी शामिल है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंप दी है. जिसे NIA के साथ भी साझा किया गया है.

यह बताया जा रहा है कि इस मामले में मुजम्मिल, डॉक्टर उमर के पासपोर्ट की जांच के दौरान यह सामने आया है कि वह हाल ही में तुर्की भी गए थे. यह दोनों ही ऐसे कई टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े थे. जिसमें तुर्की के लोग भी शामिल थे. इससे यह आशंका जाहिर की जा रही है कि उनके हैंडलर तुर्की में हो सकते हैं. तुर्की ऐसा देश है. जो पाकिस्तान का काफी करीबी है. जब पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. उस समय पाकिस्तान को तुर्की ने ही भारत के खिलाफ लड़ने के लिए ड्रोन दिए थे. यह भी कहा जा रहा है कि डॉक्टर उमर और उसके साथी 26 जनवरी के दौरान भी कोई बड़ा हमला करने की तैयारी में जुटे थे. इस मामले की जांच के दौरान जम्मू कश्मीर में भी करीब 150 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. यह भी बताया जा रहा है कि जिस कर में धमाका हुआ है. उससे विस्फोटक कहीं और ले जाने की योजना रही होगी. लेकिन डॉक्टर उमर ने दहशत में आकर समय से पहले ही उसमें विस्फोट कर दिया.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *