WhatsApp Image 2026-01-09 at 11.40.48 PM

अंकित भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, प्रवासियों ने किया उत्तराखंड बंद का समर्थन

दिल्ली आजकल ब्यूरो @ दिल्ली
8 January 2026

दिल्ली स्थित बहुसंख्यक उत्तराखंडी प्रवासी संगठनों ने रविवार को आहूत उत्तराखंड बंद के संपूर्ण समर्थन का ऐलान किया है. इन संगठनों के शीर्ष प्रतिनिधियों की आज हुए एक बैठक यह भी संकल्प लिया गया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर चल रहे देशव्यापी आंदोलन को इसके तार्किक अंजाम तक पहुंचाया जाएगा. जिससे दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जा सके.

सभा में बहस हेतु आए मुद्दों की जानकारी देते हुए वरिष्ठ प्रवासी नेताओं हरिपाल रावत और धीरेन्द्र प्रताप ने बताया कि इस दिशा में एक समयबद्ध कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी उत्तराखंड बंद के अवसर पर दी जाएगी. इससे पहले बैठक में शामिल प्रवासी संगठनों के नुमाइंदों ने बंद के दिन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग और उत्तराखंड से चुने सभी सांसदों को ज्ञापन के माध्यम से मामले को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी जाएगी.

रावत ने यह भी बताया कि अगर निर्वाचित प्रतिनिधि समय रहते अंकिता भंडारी प्रकरण में सकारात्मक और त्वरित भूमिका नहीं निभाते तो उनको उनके निर्वाचन क्षेत्रों में सांसदों का तीव्र विरोध किया जाएगा.

इस बैठक में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों में मुख्य रूप से हरिपाल रावत, धीरेन्द्र प्रताप, अनिल पंत, जगत सिंह बिष्ट, मनोज आर्य, जगदीश कुकरेती, कुशाल जीना व हरीश राणा आदि शामिल थे.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *