सिख गुरू तेगबहादुर साहिब के अपमान पर बवाल: भाजपा ने किया आप कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
दिल्ली आजकल ब्यूरो @ दिल्ली
9 January 2026
दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी मार्लेना के सिख गुरू तेगबहादुर साहिब के कथित अपमान के विरोध में आप कार्यालय के बाहर विशाल रोष प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आतिशी के इस्तीफे और अरविंद केजरीवाल एवं भगवंत मान से माफी मांगने की मांग की.

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि आतिशी मार्लेना ने दिल्ली विधानसभा में सिख गुरू तेगबहादुर साहिब के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. जो सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है. उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की सिख-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है.

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा, “अतीशी का दिल्ली विधानसभा में आचरण और बयान सिख गुरुओं और सिख मर्यादाओं के प्रति गहरे अनादर को दर्शाता है जो संवैधानिक गरिमा के भी विरुद्ध है.

प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा महामंत्री सांसद कमलजीत सहरावत, सांसद योगेन्द्र चांदोलिया, महामंत्री विष्णु मित्तल, विधायक सरदार अरविंदर सिंह लवली, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सिख प्रकोष्ठ संयोजक सरदार चरणजीत सिंह और अन्य भाजपा नेता शामिल हुए.