बिहार में एम्बुलेंस सेवाओं को नई दिशा दे रहा है ज़ेन प्लस
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
20 March 2026
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार हो रहा है. जिसमें 102 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा अहम भूमिका निभा रही है. इस सेवा का संचालन राज्य सरकार के सहयोग से ज़ेन प्लस सर्विसेज द्वारा किया जा रहा है.

आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी ज़ेन प्लस सर्विसेज ने नवंबर 2024 में संचालन संभालने के बाद राज्य में एम्बुलेंस सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार किया है. कंपनी के प्रयासों से सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में स्पष्ट रूप से सकारात्मक बदलाव आया है.
वर्तमान में ज़ेन प्लस कुल 2,051 एम्बुलेंस संचालित कर रही है. जिनमें 568 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS), 1,377 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंस और 106 शव वाहन शामिल हैं. इनकी सहायता से प्रतिदिन औसतन 5,791 मरीजों को निःशुल्क आपातकालीन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं.

यह मॉडल पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) का सशक्त उदाहरण है. जिसमें 50 प्रतिशत एम्बुलेंस राज्य सरकार द्वारा और शेष 50 प्रतिशत ज़ेन प्लस द्वारा संचालित की जा रही हैं. इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता तक समय पर और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.
नवंबर 2024 से फरवरी 2026 तक ज़ेन प्लस ने बिहार में लगभग 23 लाख 17 हजार मरीजों को सेवा प्रदान की है. केवल फरवरी 2026 में ही कुल 1,62,134 मामलों में सहायता दी गई. जिनमें 1,18,593 गर्भवती महिलाएं, 3,185 नवजात शिशु, 5,305 सड़क दुर्घटना के मामले और 35,051 अन्य मामले शामिल हैं.

शिवहर जिले में भी सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है. फरवरी 2026 में जिले में कुल 1,390 मामलों में सहायता दी गई. जिनमें 1,041 गर्भवती महिलाएं, 36 नवजात शिशु, 20 सड़क दुर्घटना के मामले और 293 अन्य मामले शामिल हैं.
संचालन संभालने के बाद से कंपनी लगातार सेवा की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली में सुधार पर ध्यान दे रही है. इसके परिणामस्वरूप कॉल रिस्पॉन्स टाइम में कमी आई है. मरीजों तक एम्बुलेंस पहुंचने का समय बेहतर हुआ है और यात्रा के दौरान मरीजों की देखभाल के स्तर में भी सुधार हुआ है.

इस संबंध में प्रोजेक्ट हेड दीपक श्रीवास्तव ने कहा, “अब तक हुए सुधारों पर हमें गर्व है. लेकिन हमारी यात्रा अभी जारी है. आगे हमारा लक्ष्य आधुनिक तकनीक को मानवीय संवेदनशीलता के साथ जोड़कर एम्बुलेंस सेवाओं के नए मानक स्थापित करना है.”
उन्होंने आगे कहा, “हमारे ड्राइवर, ईएमटी व हेल्पर हमारी सेवाओं की रीढ़ हैं. उनकी मेहनत और समर्पण से ही यह संभव हो पाया है. यह सफलता ज़ेन प्लस बिहार टीम के हर सदस्य की है.”
ज़ेन प्लस ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर समर्थन से ही राज्यभर में बेहतर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना संभव हो सका है.