WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.16.11 AM

पेट्रोलियम सचिव से मुलाकात की, नए कार्यभार और नववर्ष की शुभकामनाएं दी

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
1 January 2025

ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ( AILDF ) के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट पीएन सेठ ने नए पेट्रोलियम सचिव डा नीरज मित्तल से उनके कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने डॉक्टर नीरज मित्तल को उनके नए कार्यभार और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. उन्होंने पेट्रोलियम सचिव को कहा कि देश हित से जुड़े सभी कार्यों में देश के समस्त एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स उनके साथ रहेंगे.

पीएन सेठ मैं इस अवसर पर पेट्रोलियम मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण खनूजा, भारत पैट्रोलियम के कार्यवाहक सीएमडी संजय खन्ना, पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के एपीएस सीएम शर्मा से भी मुलाकात की. इन सभी को उन्होंने नववर्ष की शुभकामनाएं देने के साथ ही एलपीजी सप्लाई को हर हाल में लगातार सुचारू रखने का आश्वासन देते हुए कहा कि राष्ट्र हित में देश का हर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर हमेशा अपना योगदान देता रहेगा.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *