कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम बाबू शर्मा की जयंती पर प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
1 January 2025
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम बाबू शर्मा की जयंती के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस अवसर पर स्व0 राम बाबू शर्मा के पुत्र पूर्व विधायक विपिन शर्मा भी मौजूद थे. साईं मंदिर शाहदरा में भी राम बाबू शर्मा की जयंती पर श्रद्धाजंलि सभा रखी गई.
प्रदेश कार्यालय में राम बाबू शर्मा की जयंती के अवसर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में देवेन्द्र यादव के साथ पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार डा0 नरेन्द्र नाथ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक विपिन शर्मा, भीष्म शर्मा, कुंवर करण सिंह, निगम स्थायी समिति के पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र कुमार कोचर, जिला अध्यक्ष धर्मपाल चंदेला, सुमित शर्मा, महेन्द्र मंगला, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश चौहान, डा0 पी0के मिश्रा, जे.पी. पंवार, कमल अरोड़ा, पूर्व पार्षद ईश्वर बागड़ी, अनिल गौतम, सतीश टांक, सोनू प्रधान तथा कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल थे.
देवेन्द्र यादव ने कहा कि राम बाबू शर्मा दिल्ली की राजनीति की एक कद्दावर सख्सियत थे. जिन्होंने अपने परिश्रम और पार्टी में योगदान के बलबूते ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद तक की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया. राम बाबू शर्मा निर्वाचित प्रतिनिधि के रुप में निगम पार्षद और विधायक भी रहे. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष रहते हुए राम बाबू शर्मा ने दिल्ली प्रदेश की बहुमंजिला इमारत बनाई. जो दिल्ली कांग्रेस परिवार का गौरव है. उनके द्वारा बनाए भवन के साथ जुड़े राम बाबू शर्मा के नाम को आने वाली पीड़िया भुला नही सकती. उनकी याद में इस भवन की पहली मंजिल के सम्मेलन कक्ष राम बाबू शर्मा का नाम दिया है.