WhatsApp Image 2026-01-17 at 5.26.39 PM

आतिशी विवाद में नया मोड़: दिल्ली और पंजाब फॉरेंसिक रिपोर्ट में अंतर

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
17 January 2026

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी की वीडियो क्लिप को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है. पंजाब सरकार की फॉरेंसिक लैब में आतिशी को क्लीन चिट देते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा को दोषी ठहराया था. लेकिन दिल्ली सरकार की फॉरेंसिक लैब ने कपिल मिश्रा को क्लीन चिट देते हुए आतिशी को दोषी ठहरा दिया है.

क्या है मामला?

पहले सत्ता पक्ष (भाजपा) ने आतिशी पर सिख गुरुओं का अपमान करने का आरोप लगाया था. इस आरोप के समर्थन में दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था. इसी वीडियो की पंजाब सरकार ने पंजाब की फोरेंसिक लैब में जांच करवाई थी. जिसमें वीडियो से छेड़छाड़ की बात सामने आई थी.

दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दावा किया कि दिल्ली लैब ने जो रिपोर्ट दी है. उसमें कहीं भी वीडियो से छेड़छाड़ की बात सामने नहीं आई है. उन्होंने पंजाब फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट को ही झूठा करार दिया है. वहीं, AAP का दावा है कि पंजाब पुलिस की रिपोर्ट वीडियो को डॉक्टर्ड बताती है और ‘गुरु’ शब्द नहीं था.

CBI जांच की मांग

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पूरे मामले में CBI जांच की मांग की है, जिसमें पंजाब पुलिस की जांच भी शामिल है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *