दिल्ली सरकार तुरंत पूर्वाचल मंत्रालय बनाए:- देवेन्द्र यादव
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
17 January 2026
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यायल में आज मकर सक्रांति मिलन समारोह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की मौजूदगी में आयोजित हुआ. मकर सक्रांति मिलन समारोह का आयोजन पूर्वांचल सेल के चेयरमैन प्रो0 सुधांशु कुमार ने किया.
प्रदेश कार्यालय में आयोजित मकर सक्रांति मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग की चेयरपरसन सुप्रिया श्रीनेत, सांसद पप्पू यादव, कम्युनिकेश विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, अ0भा0क0कमेटी के सचिव वीपी सिंह, सचिव प्रणव झा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दूबे, आर्ब्जवर एडवोकेट सुनील कुमार, पूर्वाचंल सेल चेयरमैन सुधांशु कुमार, उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय, किसान सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेख शुक्ला, एडवोकेट चन्द्र शेखर यादव, सूरजभान, प्रमोद यादव, आशुतोष मिश्रा, तपन झा, बनवारी लाल उपाध्याय सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्वाचंल सेल के पदाधिकारी भी मौजूद थे.

मंच का संचालन करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा0 पी0के0 मिश्रा ने कहा कि प्रथम राष्ट्रपति डा0 राजेन्द्र प्रसाद से लेकर दिल्ली के प्रथम उपराज्यपाल डा0 आदित्य नाथ झा तक को कांग्रेस में उचित सम्मान मिला. लेकिन मौजूदा समय में दिल्ली और केन्द्र की भाजपा सरकार में पूर्वाचंल के लोगों को उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व नही दिया जा रहा है.
प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पूर्वाचंलवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली को बनाने में जो महत्वपूर्ण भूमिका पूर्वाचंल के भाई बहनों ने निभाई है. उसे भुलाया नही जा सकता है. उन्होंने भाजपा सरकार से मांग की कि दिल्ली में पूर्वांचल वासियों की संख्या और उनके योगदान को देखते हुए इनके विकास और मदद के लिए भाजपा सरकार को पूर्वाचल मंत्रालय बनाना चाहिए.


देवेन्द्र यादव ने कहा कि मैं दिल्ली का रहने वाला हूं, मैंने पूर्वाचंल के लोगों की परेशानियों और संकट को महसूस किया और देखा है कि कैसे उन्होंने संकट और परेशानियों का सामना करके दिल्ली को बनाने और संवारने का काम किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पूर्वाचंल के लोगों का सम्मान किया है और कांग्रेस के शासन में मैथिली भोजपुरी अकादमी की स्थापना की थी. कांग्रेस के शासन में ही पूर्वाचंल के लोगों के लिए छठ घाट बनाने के काम की शुरुआत की थी.
पूर्वाचंल सेल के चेयरमैन प्रो0 सुधांशु कुमार ने कहा कि दिल्ली में पूर्वाचंल की आबादी लगभग 33 प्रतिशत है. लेकिन शासन में हमारी भागीदारी नग्नय है. उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों को मान सम्मान और सत्ता में भागीदारी के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे.