गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में ली परेड की सलामी
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
25 January 2026
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्रसाल स्टेडियम में परेड की सलामी ली. इस दौरान उन्होंने अपने 11 माह के कार्यकाल में किए गए कार्यों को लेकर जानकारी भी दी.
गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अगले 3 साल के अंदर दिल्ली में चलने वाली सभी सार्वजनिक बस को 100% इलेक्ट्रिक बस में परिवर्तित कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बसों की संख्या बढ़कर 11000 की जाएगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए नए बस डिपो का निर्माण किया जा रहा है. इसके अलावा दिल्ली के सभी अंतरराज्यीय बस अड्डे का भी पुनर्विकास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बस डिपो और मेट्रो स्टेशन से लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए भी लगातार कार्य किया जा रहा है.