WhatsApp Image 2025-11-16 at 1.12.48 PM

कांग्रेस नेता किशोर कुमार झा ने बताया बिहार में कांग्रेस क्यों हारी

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
15 November 2025

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मिथिलांचल में पार्टी के पूर्व में उम्मीदवार रहे किशोर कुमार झा ने बिहार में कांग्रेस की हार को लेकर कई तथ्य सामने रखे हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी में बाहरी लोगों को टिकट आवंटन का अधिकार देना इसकी सबसे बड़ी वजह रहा है. इसके अलावा पार्टी के परंपरागत कार्यकर्ताओं की जगह बाहरी लोगों को टिकट देने का निर्णय भी कांग्रेस के लिए आत्मघाती सिद्ध हुआ है.

किशोर कुमार झा ने कहा कि
कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी ओबीसी इबीसी के चक्कर में अति जातिवादी होने के कारण चुनाव पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है. चुनाव में पार्टी के बाहर के नेता और एक पार्टी के सासंद ने प्रत्याशी चयन में टिकट लूटकर पुरे चुनाव से स्थानीय कार्यकर्ताओं को अलग – थलग कर दिया.

चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री की घोषणा ने भी कांग्रेस को चुनाव से बाहर कर दिया.
बिहार के चुनाव को पूरी तरह तेजस्वी यादव के हवाले करना उन पर कोई नियंत्रण नहीं रखना भी महागठबंधन के शर्मनाक पराजय का मुख्य कारण बना है.

महागठबंधन के मुखिया तेजस्वी यादव ने केवल मुकेश सहनी और आई पी गुप्ता को प्रचार में साथ लेकर बैकवर्ड फारवर्ड की राजनीति कर जातीय उन्माद को हवा देने का काम किया. उसका भी चुनाव परिणाम पर बहुत बुरा प्रभाव पडा.

प्रदेश के लोगों ने तेजस्वी के इस जातीय राजनीति को एकबार फिर अस्वीकार कर दिया है. चुनाव में फ्रेंडली फाईट के कारण भी गठबंधन को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. ये सब तेजस्वी यादव के हठ और अभिमान के कारण हुआ. पूरे चुनाव में उन्होंने अपने साथी दल कांग्रेस की एक नहीं सुनी और कांग्रेस को मजबूरन तेजस्वी यादव को हठ स्वीकार करना पड़ा.

कांग्रेस के रणनीतिकारों ने पुरे चुनाव में पार्टी के स्थानीय नेताओं एवं कार्य – करताओं को पार्टी के चुनाव प्रचार प्रसार से दुर रखा. चुनाव कार्य एवं प्रचार कार्य में राज्य के बाहर के नेताओं को लगाया गया. जिनका पार्टी प्रत्याशियों एवं स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कोई संपर्क नहीं था. जिससे कांग्रेस का प्रचार अभियान ठीक से नहीं चल सका.
एक तो चुनाव में पार्टी के बाहरी लोंगों को प्रत्याशी बनाने पर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश था. जिसे संभालने में भी प्रदेश नेतृत्व और प्रभारी नाकामयाब रहें. जिसका चुनाव परिणाम पर बुरा असर पड़ा.

किशोर कुमार झा ने कहा कि
बिहार के कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं की तरफ से राहुल गा॔धी से हमारा आग्रह है कि बिहार में हुए इस शर्मनाक पराजय के लिए टिकट वितरण में भारी गडबड़ी,प्रचार अभियान को भोथरा करने में जो लोंग जिम्मेवार हैं. उसकी जांच कर उन लोंगो पर जिम्मेदारी तय कर उन लोंगो को ब्लैक लिस्टेड कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाए. जिससे भविष्य में किसी दूसरे राज्य के चुनाव को लूटने में कोई भी कामयाब नहीं हो पाए.

बिहार कांग्रेस के भविष्य को लूटने वाले सभी जिम्मेदार नेताओं पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं. साथ ही भविष्य में पार्टी गठबंधन के रणनीति को पूरी तरह से बंद कर अपने बूते कांग्रेस को स्थापित करने का प्रयास करे. नहीं तो आने वाले समय में पार्टी पूरी तरह समाप्त हो जायेगी.

किशोर कुमार झा ने कहा कि
मैं बिहार के कांग्रेस जनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के तरफ से राहुल गांधी से अपील करता हूं कि पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर फिर से स्थापित करना चाहते हैं तो पार्टी को अपने रणनीति में बदलाव करने पर विचार करना चाहिए.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *