WhatsApp Image 2025-11-16 at 10.08.31 PM (1)

रविवार को फिर खतरनाक हुई राजधानी की हवा

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
16 November 2025

दिल्ली की हवा रविवार सुबह फिर ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, शहर के कई इलाकों में AQI 500 से ऊपर दर्ज किया गया.

दिल्ली देहात के अलीपुर में सबसे खराब स्थिति रही. जहां AQI 556 तक पहुंच गया. ठंडी हवाएं और कोहरा प्रदूषण को और घेर रहे हैं.

दिल्ली-एनसीआर में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार सुबह सात बजे की स्थिती बेहद गंभीर रही. जहां एक्यूआइ का औसत स्तर 490 केपास पहुंच गया. जो ‘गंभीर’ श्रेणी में है. शहर के कई इलाकों में जहरीली हवा जारी रही. पीएम 2.5 और पीएम 10 प्रमुख प्रदूषक बने हुए हैं.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *