WhatsApp Image 2026-01-26 at 4.52.25 PM

दिल्ली पुलिस के 33 अफसर को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
26 January 2026

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस के 33 अधिकारियों और जवानों को उनकी वीरता, सराहनीय सेवाओं और विशेष सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित किया गया है.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 14 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति वीरता पदक से और दो अधिकारियों को विशेष सेवा पदक से सम्मानित किया गया है. वहीं, 17 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक दिया गया है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक वीरता के लिए पदक पाने वालों में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा, निरीक्षक अमित नारा, निरीक्षक मनोज कुमार, निरीक्षक निशांत दहिया, निरीक्षक कृष्ण कुमार, निरीक्षक मनजीत जगलान, उप निरीक्षक सतीश कुमार, उपनिरीक्षक अंशु चौधरी, उपनिरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक शिबू आरएस, उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह कुशवाह, उपनिरीक्षक अमित भाटी, सहायक उप निरीक्षक उधम सिंह और प्रमुख सिपाही अलीम अहमद शामिल हैं.

इसके अलावा विशेष सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक से उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह राणा (सेवानिवृत), उपनिरीक्षक नवल कुमारी को सम्मानित किया गया है.

जबकि उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के मेडल से संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद महादेव डुबंरे, सहायक पुलिस आयुक्त निशा दीक्षित, सहायक पुलिस आयुक्त कृष्ण कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त विमल चड्ढा,निरीक्षक कुलदीप सिंह, निरीक्षक रामपाल बिधूड़ी, निरीक्षक सुरेश कुमार, निरीक्षक लखन लाल मीणा,उपनिरीक्षक कला जोशी, उपनिरीक्षक राकेश कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार जी, उपनिरीक्षक खिलोने देवी, सहायक उपनिरीक्षक राजबीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सतीश कुमार,सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव,सहायक उपनिरीक्षक चंद्रजीत यादव को सम्मानित किया गया है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *