दिल्ली में GRAP 3 लागू, कंस्ट्रक्शन कार्य और डीजल वाहन पर पूर्ण प्रतिबंध
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
11 November 2025
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से दिल्ली सरकार ने ग्रेप 3 के प्रतिबंध लागू कर दिए हैं. इसके तहत दिल्ली में किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं हो पाएगा. इसके अलावा कोई भी डीजल वाहन दिल्ली में नहीं चलेंगे. वायु प्रदूषण की खराब हालत को देखते हुए दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों को हाइब्रिड मोड में कर दिया गया है. जिसके तहत बच्चे घर से ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे.
दिल्ली-एनसीआर की हवा मंगलवार को और भी जहरीली हो गई है. सुबह के समय ही एयर क्वालिटी इंडेक्स 425 तक पहुंच गया था. जो गंभीर श्रेणी में आता है. प्रदूषण की स्थिति खतरनाक होने के बीच
कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने तुरंत ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण को लागू कर दिया.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार 10 नवंबर को दिल्ली का औसत एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में 362 दर्ज किया गया था. जिसमें तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है. प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में 425 दर्ज किया गया है.