पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम बाबू शर्मा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धाजंलि
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
28 January 2026
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम बाबू शर्मा की पुणयतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस अवसर पर स्व0 राम बाबू शर्मा के पुत्र पारस शर्मा भी मौजूद थे. साईं मंदिर शाहदरा में भी राम बाबू शर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा रखी गई और लोगों के निशुल्क स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल कैंप भी लगाया गया.

प्रदेश कार्यालय में राम बाबू शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में दिल्ली कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, प्रदेश कांग्रेस पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, प्रशासनिक प्रभारी जतिन शर्मा, लोकसभा आर्ब्जवर जगजीवन शर्मा, लक्ष्मण रावत, जे.पी. पवार, जिला अध्यक्ष धर्मपाल चंदेला, मौहम्म्द उस्मान, महेन्द्र मंगला और महेन्द्र भास्कर, कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन अनुज आत्रेय, पूर्व पार्षद ईश्वर बागड़ी, योगेश जैन, चरणजीत सिंह, प्रमोद नरवाल, राहुल डबला, सूरज बाल्मीकि, अनरिद्ध शर्मा, संतोष शुक्ला, विकास कुमार तथा कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल थे.

अनिल भारद्वाज ने कहा कि राम बाबू शर्मा दिल्ली की राजनीति की एक कद्दावर नेता थे. राम बाबू शर्मा ने ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद तक की जिम्मेदारियों को सेवा और समर्पण के बलबूते निभाया. राम बाबू शर्मा निर्वाचित प्रतिनिधि के रुप में निगम पार्षद और विधायक भी रहे. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष रहते हुए राम बाबू शर्मा ने दिल्ली प्रदेश की बहुमंजिला इमारत राजीव भवन को बनाया जो दिल्ली कांग्रेस परिवार का गौरव है. उनकी याद में इस भवन की पहली मंजिल के सम्मेलन कक्ष राम बाबू शर्मा का नाम दिया है. राम बाबू शर्मा का पूरा जीवन जनसेवा और दिल्ली कांग्रेस संगठन निर्माण को समर्पित रहा है.
अनिल भारद्धाज ने कहा कि राम बाबू शर्मा ने निगम में स्थायी समिति के चेयरमैन के पद पर रहते हुए दिल्ली नगर निगम में लोगों की समपर्ण के साथ सेवा की और दिल्ली की स्वच्छता, सफाई व्यवस्था के लिए उपयुक्त कर्मचारियों की भर्ती कर प्रदूषण जैसे संकट को दिल्ली में बढ़ने नही दिया था. अनिल भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने निर्धारित सिद्धांतों का निष्ठापूर्वक पालन करती है. कार्यकर्ताओं को अपने नेताओं के योगदान और बलिदानों को हमेशा याद रखने की शिक्षा दी जाती है क्योंकि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा प्रत्येक कार्यकर्ता के रक्त में समाई हुई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास है जो स्वतंत्रता से पहले और स्वतंत्रता के बाद हमारे नेताओं के महत्वपूर्ण योगदान ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.