metro img

डीएमआरसी के फ्लैट में आग: दंपति व बेटी की मौत

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
6 January 2026

दिल्ली के आदर्श नगर स्थित दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के स्टाफ क्वार्टर्स की इमारत के एक फ्लैट में सोमवार देर रात आग लगने से एक दंपती और उनकी 10 वर्षीय बेटी की मौत हो गई. मृतकों की पहचान अजय कुमार (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और दस वर्षीय बेटी जाह्नवी के रूप में हुई है.

डीएमआरसी ने इस घटना पर एक बयान जारी कर इस घटना पर गहरा दुख जताया है. दिल्ली मेट्रो के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने बताया कि यह घटना सुबह तड़के 2:34 बजे हुई. तुरंत कार्रवाई और कोशिशों के बावजूद परिवार के सदस्य अपने बेडरूम में मृत पाए गए. पुलिस इस दुखद घटना के कारणों की आगे जांच कर रही है.
डीएमआरसी, पुलिस अधिकारियों को सभी जरूरी सहयोग दे रहा है और दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवार के साथ खड़ा है.

अनुज दयाल ने कहा कि
डीएमआरसी मृतक के परिवार के साथ एकजुटता से खड़ा है. यह नुकसान पूरे डीएमआरसी परिवार के लिए दिल तोड़ने वाला पल है.
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सुबह 2:39 बजे दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के रिहायशी क्वार्टर से मिली. इस पर 6 फायर टेंडर तुरंत मौके पर भेजे गए. आग ने बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया था. फ्लैट में घुसने दमकलकर्मियों को तीन शव मिले. जो बुरी तरह जल चुके थे.

शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि आग कमरे में रखे घरेलू सामानों की वजह से लगी हो सकती है. पुलिस ने आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *