jnu img

जेएनयू में फिर गूंजे भड़काऊ नारे

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
6 January 2026

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक बार फिर भड़काऊ नारेबाजी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ ‘कब्र खुदेगी’ जैसे कथित ‘उकसाने वाले’ नारे लगाए जाने का वीडियो सामने आया है. इस पर सियासत भी शुरू हो गई है.

इस मामले में भाजपा की ओर से वसंत विहार पुलिस स्टेशन में शिकायत दी गई है. जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यह नारे किसी भी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं थे. यह कहना गलत और भ्रामक है कि प्रधानमंत्री या फिर केंद्रीय गृह मंत्री का नाम लेकर नारे लगाए गए हैं. उनके नारों का केवल यह संदेश है कि देश में बेरोजगारी,अव्यवस्था,तानाशाही जैसे गलत कदमों की कब्र खुदनी चाहिए. जेएनयू छात्र संघ भेदभाव, सांप्रदायिकता जैसे मुद्दों को देश से खत्म करने का पक्षधर है. यही उसकी विचारधारा है. छात्र संघ पदाधिकारियों ने कहा कि हमने इन कुरीतियों की कब्र खोदने की बात की थी. जिसे भाजपा और उससे जुड़े संगठन अनावश्यक रूप से गलत रंग दे रहे हैं. जिससे वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का माहौल खराब कर पाए.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *