WhatsApp Image 2025-12-31 at 10.27.38 AM

प्रभाकर सिंह, पूर्व महानिदेशक, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, को अटल तिरंगा सम्मान 2025

31 December 2025

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रवादी संगठन ‘सैल्यूट तिरंगा’ द्वारा एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में ‘अटल तिरंगा सम्मान 2025’ का आयोजन किया गया. इस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 30 लोगों को सम्मानित किया गया, जिसमें केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के पूर्व महानिदेशक एवं कैबिनेट मंत्री रैंक के पूर्व तकनीकी सलाहकार प्रभाकर सिंह को उनके राष्ट्र सेवा, देश- भक्ति, समाज में उत्कृष्ट योगदान और राष्ट्र- निर्माण में अभूतपूर्व योगदान के लिए ‘तिरंगा सम्मान’ से अलंकृत किया गया.

प्रभाकर सिंह , आईआईटी खड़गपुर के बी.टेक (ऑनर्स) तथा एमडीआई गुरुग्राम से एमबीए पीजीडीएम धारक तकनीकी विशेषज्ञ हैं. उनके नेतृत्व में सीपीडब्ल्यूडी ने तीन कार्यकाल में इसके कार्यभार में अप्रत्याशित 2,500% की वृद्धि दर्ज की.

उन्होंने नई संसद भवन के निर्माण की कल्पना एवं प्रारंभ, सेंट्रल विस्टा का विकास, कर्तव्य भवनों के नाम से प्रसिद्ध नई केंद्रीय सचिवालय भवनों का निर्माण, नई संसद एनेक्सी भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय का डिजाइन एवं निर्माण, मात्र 40 दिनों में सदैव अटल परियोजना की कल्पना, डिजाइन एवं निष्पादन जैसे प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा किया. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके द्वारा निर्धारित समय-सीमा, लागत एवं उत्कृष्ट गुणवत्ता में परियोजनाओं को अप्रत्याशित रूप से करने की भूरि-भूरि प्रशंसा की है. ‘100 ग्रेट आईआईटीयन्स’ पुस्तक में उन्हें ‘भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर मैन’ के रूप में चित्रित किया गया है. वह आईआईएम कलकत्ता के पूर्व बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य, नीदरलैंड्स के आईएचएस रॉटरडैम से पर्यावरण प्रबंधन में विशेष स्नातकोत्तर डिप्लोमा तथा थाईलैंड के नेशनल हाउसिंग अथॉरिटी से लो-कॉस्ट हाउसिंग कोर्स के धारक हैं. उन्हें आईआईटी खड़गपुर का डिस्टिंग्विश्ड एलुमनस अवॉर्ड, इंजीनियर्स इंस्टीट्यूशन का इमिनेंट इंजीनियर अवॉर्ड, वर्ल्ड इंजीनियरिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं. वर्तमान में वे सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त यूनिटेक लिमिटेड के बोर्ड सदस्य, गिफ्ट सिटी के आईएफएससीए के प्रोजेक्ट एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन तथा इंडिया इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर के प्रेसाइडिंग आर्बिट्रेटर हैं.

उन्होंने अंग्रेजी एवं हिंदी में अपनी चार काव्य पुस्तकें भी प्रकाशित की हैं. जिनका तत्कालीन राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि पूज्य स्वामी श्री चिदानंद सरस्वती जी, दिल्ली सांसद मनोज तिवारी , भाजपा राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम , विधायक अनिल शर्मा , महामंडलेश्वर श्री ललितानंद गिरी जी, सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश झा सहित गणमान्य अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सुशासन एवं राष्ट्रवाद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए प्रभाकर सिंह के योगदान की प्रशंसा की. संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘तिरंगा सम्मान’ उन अनाम नायकों को समर्पित है जो राष्ट्र निर्माण में धरातल पर योगदान दे रहे हैं. कार्यक्रम का राष्ट्रगान एवं ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ समापन हुआ.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *