WhatsApp Image 2025-11-13 at 7.29.50 PM

सामूहिक विवाह समारोह का होगा आयोजन

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
13 November 2025

छतरपुर मंदिर परिसर में दिव्यांग व निर्धन बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह का रविवार को आयोजन किया जाएगा. बेटी फाउंडेशन की ओर से आयोजित समारोह में 31 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे.

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता में गुरुवार को फाउंडेशन के चेयरमैन सतीश लोहिया ने बताया कि यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आगे बढ़ाया जा रहा है. वह लंबे समय इस संकल्प को पूरा करते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आयोजन केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं बल्कि फाउंडेशन द्वारा उन बेटियों के भव्य विवाह के सपने को साकार करने का प्रयास है. कार्यक्रम सुबह आठ बजे से होगा. आयोजन में सात हजार से अधिक अतिथियों की उपस्थिति की संभावना है.

समारोह को सफल बनाने के लिए 24 अलग-अलग टीम का गठन किया गया है. यह टीम अतिथि स्वागत, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा, मंच व्यवस्था, विवाह की रस्में, विदाई व अन्य व्यवस्थाओं का संचालन करेंगी. इस दौरान फाउंडेशन के संस्थापक अनुज भाटी, मनीष तंवर व पंकज गौड़ सहित कई लोग शामिल रहे.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *