वीरेन्द्र सचदेवा ने किया मनोज तिवारी के सेलिब्रिटी क्रिकेट मैच का उद्घाटन
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
13 January 2026
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्वी दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित प्रथम सेलिब्रिटी क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया. भोजपुरी दबंग और हरियाणा हीरोज के बीच हुए मैच में भोजपुरी और हरियाणवी फिल्म कलाकारों और लोक गायकों ने भाग लिया.

सचदेवा ने कहा कि भाजपा संगठन और पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया” के आव्हान को सफल बनाने के लिए कटिबद्ध हैं.

मनोज तिवारी ने कहा कि खेलों और चरित्र निर्माण का बहुत नजदीकी रिश्ता है, और खिलाड़ी हमेशा टीम वर्क में विश्वास करते हैं.