ignou img

इग्नू फिर से शुरू करेगा एमए पत्रकारिता में लैटरल एंट्री

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
17 March 2026

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविदयालय , इग्नू , ने पत्रकारिता के एमए पाठयक्रम में लैटरल या एमए के दूसरे वर्ष में सीधे प्रवेश के लिए फिर से पाठयक्रम शुरू करने का निर्णय किया है. यह सुविधा एक साल पहले बंद कर दी गई थी. जिसकी वजह से इग्नू से पत्रकारिता जनसंचार में पोस्ट ग्रज्युएट करने वाले छात्रों के सामने असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. इसकी वजह यह थी कि इग्नू पहले यह डिप्लेमा करने वालों को सीधे एमए पत्रकारिता में दूसरे वर्ष में प्रवेश देता था. इस डिप्लोमा को प्रथम वर्ष के समकक्ष माना जाता था. लेकिन लैटरल एंट्री बंद होने से डिप्लोमा करने वाले छात्रों के सामने यह संंकट आ गया था कि उनको एमए के दोनो वर्ष करने की बाध्यता उत्पन्न हो गई थी. जिससे उनका एक वर्ष और फीस भी दोबारा खर्च हो रही थी.

इस विषय पर बातचीत करते हुए इग्नू के रजिस्ट्रार एसआरडी डा रूपम ने नवभारत को बताया कि इसे तकनीकी कारण से बंद किया गया था.नई शिक्षा नीति के बाद इग्नू के पाठयक्रमों का क्रेडिट सिस्टम बदल गया है. पत्रकारिता एमए 80 क्रेडिट का हो गया है. जिसमें प्रथम वर्ष 40 और सेकेंड इयर या दूसरा वर्ष भी 40 क्रेडिट का हो गया है. इससे पहले एमए प्रथम वर्ष 36 और दूसरा वर्ष 36 क्रेडिट का था. वहीं, डिप्लोमा भी 36 क्रेडिट का था. इसकी वजह से डिप्लोमा करने वाले के प्रथम वर्ष के 36 क्रेडिट के आधार पर छात्रों को दूसरे वर्ष में प्रवेश दिया जाता था. लेकिन कोर्स 80 क्रेडिट होने पर डिप्लोमा करने वालों को दूसरे वर्ष में लेटरल या सीधे प्रवेश देने में यह समस्या आई कि उनको प्रथम वर्ष के अतिरिक्त 4 क्रेडिट कैसे दिए जाएं. उसके बिना 80 क्रेडिट नहीं होते और अंत में कंप्यूटर सिस्टम उनकी एमए की डिग्री तैयार नहीं करता. इस समस्या से निपटने के लिए विभाग ने यह विकल्प् दिया है कि ऐसे छात्र जिनके पास इग्नू का एक वर्षीय डिप्लोमा है. उनके शेष 4 क्रेडिट के लिए दूसरे वर्ष के अंत में एक अतिरिक्त पेपर ले लिया जाए या फिर उसकी जगह कोई असाइनमेंट या प्रोजेक्ट दे दिया जाए. जिसको 4 क्रेडिट का किया जाएगा. इससे छात्रों के प्रथम वर्ष के 40 क्रेडिट पूरे हो जाएंगे. इस तरह उनको दूसरे वर्ष में लेटरल एंट्री मिल जाएगी. यह व्यवस्था जून—जुलाई के प्रवेश से शुरू हो जाएगा. ऐसे में डिप्लोमा करने वाले छात्रों को कुछ प्रतीक्षा करनी चाहिए.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *