शक्ति से सेवा की ओर: शिक्षा मंत्री ने ‘यूथ फॉर गवर्नेंस’ की शुरुआत की
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
29 January 2026
दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री और जनकपुरी विधायक आशीष सूद ने आज ‘यूथ फॉर गवर्नेंस’ (YFG) पहल का औपचारिक शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने जनकपुरी विधायक कार्यालय को ‘सेवा केंद्र’ के रूप में रूपांतरित किया.
सूद ने कहा, “देश की सोच में एक बड़ा परिवर्तन हो रहा है. हम ‘राज’ की औपनिवेशिक मानसिकता से निकलकर ‘कर्तव्य’ की भावना की ओर बढ़ रहे हैं. यह बदलाव केवल देखने का नहीं है बल्कि यह प्रभाव और समाधान की दर का कार्यक्रम है. सूद ने चयनित प्रतिभागियों को ‘रील लाइफ’ और ‘रियल लाइफ’ के अंतर को समझने की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि यूथ फॉर गवर्नेंस के फेलोज़ ‘ह्यूमन इंटरफेस’ की भूमिका निभाएंगे. जिससे विधायक का कार्यालय जनकपुरी के नागरिकों के लिए एक प्रभावी और परिणामोन्मुख सेवा इकाई बना रहे.
यूथ फॉर गवर्नेंस के प्रमुख स्तंभ:
- सहभागितापूर्ण शासन: नागरिकों को केवल दर्शक नहीं, बल्कि शासन प्रक्रिया का सक्रिय सह सक्रिय बनाना
- मूल कारण का विश्लेषण: सतही समाधानों के बजाय समस्याओं की जड़ तक पहुंचना
- ‘रील’ और ‘रियल’ के बीच की खाई: सोशल मीडिया संवाद का माध्यम हो सकता है. लेकिन वास्तविक बदलाव जमीन पर होता है.