WhatsApp Image 2026-01-06 at 9.52.44 PM

डॉ0 जौली ने बांग्लादेश उच्चायोग में
बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
6 January 2026

दिल्ली स्ट्डी ग्रुप अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता व ग्लोबल भारत ब्रांड एंबेस्डर डॉ. विजय जौली ने नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग जाकर, पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर दुख प्रकट करते हुए, शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए.

डॉ. जौली ने लिखा- ‘‘बेगम खालिदा जिया बांग्लादेश के राजनीतिक परिदृश्य में एक कद्दावर हस्ती रहीं. वह लचीलेपन और नेतृत्व की प्रतीक थी. बांग्लादेश के विकास और कल्याण में उनका अथक योगदान रहा. साथ ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका ने बांग्लादेश के इतिहास पर एक अमिट छाप छोड़ी’’.

डॉ. जौली ने 2 नवंबर 2012 को बेगम खालिदा जिया से हुई मुलाकात को याद किया. जब वह नई दिल्ली में तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन जयराम गड़करी से मिली थी. बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान को लिखे एक अलग शोक संदेश में, डॉ. जौली ने दुःख और चिंतन की इस घड़ी दौरान अपनी एकजूटता भी व्यक्त की.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *