nbcc

एनबीसीसी और दिल्ली सरकार के बीच समझौता: घिटोरनी में 21.23 एकड़ भूमि का विकास करेगी एनबीसीसी

दिल्ली आजकल ब्यूरो @ दिल्ली
30 December 2025

एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड और दिल्ली सरकार के बीच सुल्तानपुर/घिटोरनी गांव में स्थित 42.46 एकड़ भूमि से संबंधित लंबे समय से लंबित मुकदमे का समाधान करने के लिए समझौता हुआ है. इस समझौते के अनुसार, एनबीसीसी 21.23 एकड़ भूमि का विकास करेगी. जिसमें मिश्रित उपयोग परियोजना शामिल होगी.

समझौते की प्रमुख बातें:

– 21.23 एकड़ भूमि का विकास एनबीसीसी करेगी

  • एनबीसीसी को शहर की ज़ोनिंग के अनुसार उप-पट्टे तथा मिश्रित उपयोग विकास की अनुमति प्राप्त होगी
  • दिल्ली उच्च न्यायालय में समझौता प्रस्तुत किया जाएगा और डब्ल्यूपीसी वापस लेने के लिए आवेदन दायर किया जाएगा
  • एनबीसीसी को आबंटित निपटान क्षेत्र विकास से लगभग 4.45 लाख वर्ग मीटर का निर्मित क्षेत्रफल होने की उम्मीद है, जिससे 8,500 करोड़ रुपए के अनुमानित राजस्व की प्राप्ति की संभावना है.

एनबीसीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का बयान:

एनबीसीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने कहा, “यह समझौता एनबीसीसी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. जो दिल्ली में उत्कृष्ट परियोजनाओं के सुपुर्दगी की क्षमता को सुदृढ़ करता है और सहयोगात्मक अभिशासन को संवर्धित करता है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *