WhatsApp Image 2025-12-29 at 10.17.17 PM

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होगा 2 से 4 जनवरी तक तीन दिवसीय ‘दिल्ली शब्दोत्सव’ का भव्य आयोजन

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
29 December 2025

दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने तीन दिवसीय भव्य सांस्कृतिक एवं साहित्यिक महोत्सव “दिल्ली शब्दोत्सव 2026” की आधिकारिक घोषणा की. यह महोत्सव 2, 3 और 4 जनवरी 2026 को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. आयोजन प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा.

इस अवसर पर बताया गया कि दिल्ली सरकार पहली बार इस स्तर पर साहित्य, संस्कृति और विचार को एक साझा मंच पर लाकर एक व्यापक और समावेशी आयोजन कर रही है.

महोत्सव का उद्घाटन समारोह 2 जनवरी को अपराह्न 2 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. जिसमें उपराष्ट्रपति महोदय सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. उद्घाटन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी.

कपिल मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन में उत्तराखंड के म मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा भी शामिल होंगे. महोत्सव में देश के प्रमुख विचारक, लेखक और वक्ता उपस्थित रहेंगे. जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सुनील आम्बेकर, मनमोहन वैद्य, डॉ. सच्चिदानंद जोशी, सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल राकेश भदौरिया, मुकुल कनेटकर, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, सांसद सुधांशु त्रिवेदी, माधवी लता, विक्रमजीत बनर्जी, विष्णु शंकर जैन सहित अनेक प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं.

तीनों दिन सायंकाल सुश्री हर्षदीप कौर, हंसराज रघुवंशी एवं प्रहलाद सिंह टिपनिया की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी होंगी. भरतनाट्यम, कथक, भजन संध्या, कवि सम्मेलन, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन जैसे कार्यक्रम भी होंगे.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *