WhatsApp Image 2026-01-01 at 11.42.30 PM

विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : रविन्द्र इन्द्राज

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
1 January 2025

दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री तथा उत्तर पश्चिम दिल्ली के प्रभारी मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने व्यापक जनसंपर्क के दौरान कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और तय समय-सीमा में कार्य पूरे न करने वाले अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

रविन्द्र इन्द्राज ने स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान कहा कि सभी जर्जर पानी और सीवर की लाईनें बदली जाएंगी. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बगैर नक्शा पास हुए किसी भी तरह के कनेक्शन न दिए जाएं.

रविन्द्र इन्द्राज ने दीप विहार, बेगमपुर, बरवाला रोड, राजीव नगर, राजीव नगर एक्सटेंशन, पप्पू कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, शिव विहार और शाहबाद डेयरी क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद किया और उनकी शिकायतों पर अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए.

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़कों, गलियों के निर्माण, पानी की आपूर्ति, नालियों की सफाई, सीवर ओवरफ्लो को लेकर शिकायतें कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखीं. उन्होंने कई स्थानों पर बरसात के दौरान जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी का भी जिक्र किया.

कैबिनेट मंत्री ने मौके पर मौजूद दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *