yamuna

यमुना को 2028 तक साफ करने का लक्ष्य रखा रेखा गुप्ता सरकार ने

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
23 January 2026

दिल्ली की भाजपा सरकार ने यमुना को साफ, निर्मल और अविरल बनाने के लिए वर्ष 2028 की समय सीमा तय की है. इससे पहले यमुना में गिरने वाले सभी सीवर लाइन को यमुना में जाने से रोका जाएगा. उनके लिए विभिन्न स्थानों पर छोटे एसटीपी बनाए जाएंगे. इसके साथ ही उनके लिए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाए जाएंगे.

हाल ही में दिल्ली सरकार ने एक उच्च स्तरीय बैठक की है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यमुना को साफ करने के मुद्दे पर लंबी बैठक की गई.जिसमें यह निर्णय किया गया कि वर्ष 2028 तक यमुना को पूरी तरह से साफ किया जाएगा. यह दिल्ली चुनाव में भाजपा का सबसे बड़ा मुद्दा भी था.

यह बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार ने इसके लिए दिल्ली की 1799 कच्ची कॉलोनी में सीवर लाइन बिछाने का निर्णय किया है. इसके साथ ही दिल्ली में सीवेज ट्रीटमेंट की क्षमता को 814 से बढ़कर 1500 एमजीडी करने का भी निर्णय किया गया. यह बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार ने इसके लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार से भी बातचीत करने का निर्णय किया है. इसकी वजह यह है कि उत्तर प्रदेश के चार बड़े नाले जाकर शाहदरा ट्रेन के रास्ते यमुना में गिरते हैं. यह यमुना में आने वाले प्रदूषित पानी का 40% हिस्सा है. इसी तरह से हरियाणा के भी कई नाले आकर नजफगढ़ ट्रेन में गिरते हैं. जहां से वह पानी भी यमुना में आता है. यह यमुना में आने वाले कुल पानी का 33% तक है.यह पहली बार है जब दिल्ली में सरकार बनने के बाद रेखा गुप्ता सरकार ने यमुना को साफ करने के लिए कोई आधिकारिक डेडलाइन घोषित की है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *