Screenshot 2025-12-29 at 10.13.13 PM

रचनात्मक कांग्रेस के अध्यक्ष बने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित

दिल्ली आजकल ब्यूरो@ दिल्ली
29 December 2025

संदीप दीक्षित को रचनात्मक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है. यह इकाई पहले आउटरीच सेल के नाम से सक्रिय थी जो अब शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करेगी. संदीप दीक्षित की अगुवाई में पार्टी विभिन्न नीतिगत मुद्दों पर प्रबुद्ध वर्ग का समर्थन हासिल करने की कोशिश करेगी.
संदीप दीक्षित की जिम्‍मेदारी में शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से हाथ बढ़ाना शामिल है. वह पार्टी के लिए एक ब्रिज की तरह काम करेंगे जो विभिन्न थिंक-टैंक और सामाजिक समूहों के माध्यम से अपनी पैठ बनाएगा. संदीप दीक्षित को मिली नई जिम्मेदारी को दिल्ली सियासत में वापसी को कांग्रेस की एक बड़ी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. वह शीला दीक्षित के विकास मॉडल की विरासत को आगे बढ़ाएंगे और नीतिगत संवाद के जरिए उन फ्लोटिंग वोटर्स को जोड़ने की कोशिश करेंगे जो शोर-शराबे की राजनीति से दूर विकास और गंभीरता चाहते हैं.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *