WhatsApp Image 2025-12-29 at 10.07.13 PM

भारतीय केटलबेल टीम का हंगरी में धमाल, 25 पदक जीतकर रचा इतिहास

दिल्ली आजकल ब्यूरो @ दिल्ली
29 December 2025

हंगरी के सेग्लेड शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कैटलबैल वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 पदक जीते. इस प्रतियोगिता में 22 देशों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था. भारतीय दल में 15 में से 9 खिलाड़ी महिलाएं थीं. जो एक ऐतिहासिक पहल है।

मेडल विजेताओं की सूची:

  • स्वर्ण पदक: सुदेश सांगवान (70 वर्षीय खिलाड़ी), पल्लवी सांगवान (4 पदक), दिपनिता दास, प्रेमचंद, विक्रम कैनूर राजेंद्रन, योगेश्वर शर्मा, अरुण कुमार

– रजत पदक: राहुल येंदुवा, एकांकी सेठ, प्रियंका लैहरी, ईशानी पटेल, अनुष्का, विक्की

  • कांस्य पदक: विनय सांगवान, सुमन कालरा, पल्लवी सांगवान, यश्वी शर्मा

इस सफलता के पीछे कोच विनय सांगवान का महत्वपूर्ण योगदान है, जिन्होंने टीम का नेतृत्व किया. पद्मश्री डॉ. दीपा मलिक ने भी खिलाड़ियों का समर्थन किया और उन्हें प्रेरित किया.

रोहतक में होगा अगला आयोजन

सुश्री सुदेश सांगवान और कोच विनय सांगवान ने बताया कि अगले वर्ष रोहतक, हरियाणा में केटलबैल मैराथन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा. सरकार और स्पोर्ट्स विभाग से इस संबंध में बातचीत चल रही है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *