शाहबाद डेयरी में 150 बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
24 January 2026
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पराक्रम दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत शाहबाद डेयरी में आयोजित एक कार्यक्रम में 150 बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए.

समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार ऐसे कैंप आयोजित कर रही है. जिनमें वरिष्ठ नागरिकों को विशेषज्ञों की सहायता से सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं.
उन्होंने कहा कि यह सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी वरिष्ठ नागरिक आवश्यक सहायक उपकरणों से वंचित न रहे.

लंबे समय से सहायक उपकरणों की प्रतीक्षा कर रहे लाभार्थियों ने मंत्री इंद्राज सिंह का आभार व्यक्त किया और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया. इस अवसर पर लाभार्थियों को व्हीलचेयर, वॉकर, श्रवण यंत्र, चश्मे, सिलिकॉन फोम तकिया, स्पाइनल सपोर्ट बेल्ट, नी प्रेस, सर्वाइकल कॉलर सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए.