WhatsApp Image 2025-11-03 at 12.28.26 PM (1)

स्वामी दयानंद केवल संत ही नहीं बल्कि भारत की स्वतंत्रता के वास्तविक शिल्पी थे: विजेंद्र गुप्ता

मुकुल डोगरा , चंडीगढ़ / दिल्ली
3 November 2025

आर्य समाज के 150 वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भारत की स्वतंत्रता में स्वामी श्री दयानंद की भूमिका को नमन किया है. उन्होंने कहा स्वामी जी ने दिल्ली में सत्याग्रह की भावना को जगाया था. स्वामी श्री दयानंद केवल संत ही नहीं बल्कि भारत की स्वतंत्रता के वास्तविक शिल्पी थे.

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रोहिणी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आर्य समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपरोक्त बातें कहीं. इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, डीएवी मैनेजमेंट कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सूरी, आर्य समाज के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र जी सहित देश-विदेश से आए अनेक प्रतिनिधि उपस्थित थे.

अपने संबोधन में गुप्ता ने स्वामी श्री दयानंद सरस्वती के अमूल्य योगदान को नमन करते हुए कहा कि सत्यार्थ प्रकाश ने न केवल समाज को जागरूक किया बल्कि एक नए भारत की वैचारिक नींव रखी. ऐसा भारत जो सत्य, समानता और राष्ट्रीय चेतना के आदर्शों पर आधारित है. उन्होंने कहा, “स्वामी श्री दयानंद के समय देश की सबसे बड़ी आवश्यकता स्वतंत्रता की थी और उन्होंने ही उस महान क्रांति के बीज बोए. सत्य और न्याय का उनका आह्वान भारत के स्वतंत्रता संग्राम की नैतिक शक्ति बना.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *