WhatsApp Image 2025-11-02 at 8.04.56 PM

दिल्ली प्रदेश भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल का झुग्गी बस्तियों में सघन जनसंपर्क दौरा

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
2 November 2025

दिल्ली प्रदेश भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल ने आगामी निगम चुनाव के मद्देनज़र रविवार को अशोक विहार वार्ड के अंतर्गत आने वाली विभिन्न झुग्गी बस्तियों का सघन दौरा किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से संवाद किया और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी.

अपने दौरे के क्रम में विष्णु मित्तल स्वाभिमान अपार्टमेंट भी पहुँचे. जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झुग्गीवासियों के लिए बनाए गए शानदार फ्लैटों को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की.

उन्होंने कहा कि “मोदी सरकार ने झुग्गीवासियों को न केवल पक्का मकान दिया है बल्कि उनके जीवन में स्वाभिमान और सम्मान का भी संचार किया है.

दौरे के दौरान उन्होंने केंद्र में PM मोदी और दिल्ली में CM रेखा गुप्ता की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बनवाये गए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों और वंचितों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है.

झुग्गी बस्तियों के निवासियों ने मित्तल का गर्मजोशी से स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि वे आने वाले चुनावों में पूरी मजबूती से भाजपा के साथ खड़े रहेंगे.

भाजपा का कहना है कि यह दौरा बेहद उत्साहजनक और जनसंपर्क की दृष्टि से सफल रहा. विष्णु मित्तल के साथ स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. झुग्गी के लोग बड़ी संख्या में जनसंपर्क के दौरान उपस्थित रहे.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *