WhatsApp Image 2025-11-01 at 6.40.08 PM (1)

ईगास के कार्यक्रम से उत्तराखंड की राजनीति में हलचल

दिल्ली आजकल ब्यूरो दिल्ली
1 November 2025

उत्तराखंड से सांसद अनिल बलूनी ने प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी अपने सरकारी आवास पर ईगास का आयोजन किया. जिसे बूढी दिवाली भी कहते हैं.

इस आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव,केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीजेपी महासचिव तरुण चुग, दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा,दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद संबित पात्रा सहित कई सांसदों और विधायकों ने हिस्सा लिया.

केंद्रीय गृह मंत्री इस कार्यक्रम में लगभग 3 घंटे से अधिक समय तक रहे. जिसकी वजह से दिल्ली से लेकर उत्तराखंड की राजधानी तक वहां की राजनीति में उबाल आ गया. इसकी वजह यह बताई जा रही है कि उत्तराखंड में आने वाले समय में सत्ता परिवर्तन की चर्चा है. यह हमेशा से चर्चा में रहा है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में अनिल बलूनी का नाम भी शामिल है. ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सांसद अनिल बलूनी के घर पर एक कार्यक्रम में 3 घंटे से अधिक समय तक रहने को राज्य भाजपा की राजनीति से जुड़े लोग बड़ा संदेश मान रहे हैं.

हालांकि यह कहा जाता है कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रधानमंत्री का आशीर्वाद है. लेकिन राज्य की राजनीति से जुड़े लोग कहते हैं कि जिस तरह से उन पर कुछ स्थानीय सांसदों ने अफसरों पर लगाम लगाने में नाकामयाब रहने के आरोप लगाए हैं. उनकी सरकार के साथ ही अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. इसके अलावा जिस तरह से उन पर अपने चहेते लोगों को विभिन्न तरीकों से उपकृत करने के आरोप लग रहे हैं. उसकी वजह से केंद्र सरकार के सभी मंत्री उनसे दूरी बना रहे हैं. यहां तक बताया जाता है कि प्रधानमंत्री भी इस तरह की चर्चाओं की वजह से नाराज हैं. यही नहीं पिछले साल जब अनिल बलूनी के निवास पर ईगास का कार्यक्रम आयोजित हुआ था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं वहां पहुंचे थे. जिससे यह संकेत मिले थे की देर सवेर उत्तराखंड की राजनीति में बदलाव होना तय है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *