sanjeev-jha-delhi-aap-

दिल्ली में सांता क्लॉज के अपमान पर AAP नेताओं पर FIR

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
25 December 2025

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजय झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है. यह मामला ईसाई समुदाय के पवित्र प्रतीक ‘सांता क्लॉज’ के कथित अपमानजनक चित्रण से जुड़ा है.
दिल्ली के कनॉट प्लेस में आयोजित एक राजनीतिक स्किट के दौरान सांता क्लॉज को बेहद मजाकिया और अपमानजनक तरीके से पेश किया गया था. वीडियो में सांता क्लॉज को सड़क पर बेहोश होकर गिरते हुए दिखाया गया है और उन्हें एक गंभीर धार्मिक व्यक्तित्व के बजाय राजनीतिक संदेश देने के लिए एक ‘प्रॉप’ की तरह इस्तेमाल किया गया है.
शिकायतकर्ता का कहना है कि वीडियो में सांता क्लॉज को नकली CPR (जीवन रक्षक प्रक्रिया) देते हुए दिखाया गया. जिसे ईसाई समाज ने सेंट निकोलस और क्रिसमस पर्व की पवित्रता का उपहास माना है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *