BJP-MP-Vijay-Goel

•पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
8 November 2025

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला बताया है.

गोयल ने कहा कि दिल्ली की सभी RWAs ने राहत की सांस ली है क्योंकि उनको उम्मीद है कि अब धीरे-धीरे अन्य स्थानों से भी आवारा कुत्तों को हटाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सही दिशा में चरणबद्ध तरीके से काम कर रहा है.

पहले चरण में कोर्ट ने कहा था कि कुत्तों को केवल तय स्थानों पर ही खाना खिलाया जाए और आक्रामक कुत्तों को बाड़े में बंद कर दिया जाए.

दूसरे चरण में कोर्ट ने अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बस स्टैंड व डिपो, रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों से कुत्तों को हटाने का आदेश दिया है.

“इन कुत्तों को अब नसबंदी और टीकाकरण के बाद दोबारा वहीं नहीं छोड़ा जाएगा बल्कि शेल्टर होम्स में भेजा जाएगा.”

उन्होंने याद दिलाया कि जब जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दो विदेशी कोचों को आवारा कुत्तों ने काटा था तब भारत की छवि को नुकसान पहुंचा था.

गोयल ने मांग की कि सार्वजनिक स्थानों में रेज़िडेंट सोसाइटीज़ व अपार्टमेंट्स, सार्वजनिक पार्क, टूरिस्ट प्लेस, हवाई अड्डे, कोर्ट परिसर और अन्य सार्वजनिक स्थलों से भी आवारा कुत्तों को हटाया जाए.

उन्होंने बताया कि उनकी संस्था ‘लोक अभियान’ पिछले दो वर्षों से इस मुद्दे पर आंदोलन चला रही थी — आर डब्लू ए और नागरिकों से लगातार बैठकें कर रही थी.

गोयल ने कहा, “आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने हमारे आंदोलन की दिशा को सही ठहराया है. हम कुत्तों के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके काटने और उनकी लगातार बढ़ती संख्या के खिलाफ हैं.”

गोयल ने कुत्ता प्रेमियों से अपील की कि वे कुत्तों को गोद लें या शेल्टर होम्स में जाकर खिलाएं ताकि समाज सुरक्षित और संवेदनशील दोनों बना रहे.

अंत में गोयल ने कहा —
“यह तो बस शुरुआत है, आगे-आगे देखिए होता है क्या. ”

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *