WhatsApp Image 2025-12-19 at 10.21.20 PM (1)

युवा कांग्रेस ने संसद के पास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे का होर्डिंग लगाया

दिल्ली आजकल ब्यूरो @ दिल्ली
19 December 2025

युवा कांग्रेस ने मनरेगा योजना का नाम बदलने और इस योजना को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में संसद के पास रायसीना रोड, नई दिल्ली पर ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे’ का होर्डिंग लगाया है.

यह होर्डिंग दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा की ओर से लगाया गया है. दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि नफरत की राजनीति के तहत नाथू राम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की हत्या की थी, आज उस ही नफरत और RSS की विचारधारा के तहत इस योजना का नाम बदला जा रहा है और इस कानून को खत्म करने का काम भाजपा ने किया है.
भगवान राम के नाम पर राजनीति कर भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रही है. भाजपा गांधी जी का नाम तो हटा सकती है.लेकिन उनकी विरासत को कैसे खत्म करेगी. आज भगवान राम के नाम पर तो राजनीति हो रही है. लेकिन असल में जमीन पर बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. आज जब विश्व का कोई भी बड़ा राजनेता भारत आता है तो गांधी जी को नमन करता है. ऐसा सम्मान दुनिया में बहुत कम लोगों को मिला है. गांधी जी का लक्ष्य था कि वो देश के किसी भी नागरिक को दुख न हो, उनके हाथ में रोजगार में हो, ऐसे में इस योजना को कमजोर कर मोदी सरकार ने उनके इस विचार को खत्म करने का प्रयास किया है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *