WhatsApp Image 2025-11-05 at 10.04.41 PM (1)

वासुदेव घाट पर ‘देव दीपावली उत्सव 2025’ का भव्य आयोजन

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
5 November 2025

कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग, दिल्ली सरकार द्वारा ‘देव दीपावली उत्सव 2025’ का भव्य आयोजन वासुदेव घाट, कश्मीरी गेट पर किया गया. इस अवसर पर यमुना जी की आरती और भजन संध्या का आयोजन हुआ. जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं और दिल्लीवासियों ने भाग लिया. दीपों की रोशनी में नहाया वासुदेव घाट आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक एकता का केंद्र बन गया. इस वर्ष के उत्सव की थीम ‘एक दिया देवों के नाम’ रही. जो प्रकाश, भक्ति और सांस्कृतिक सद्भाव का प्रतीक बनी.

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने मां यमुना जी की आरती की और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देव दीपावली उत्सव का यह आयोजन केवल दीपों का पर्व नहीं बल्कि आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है. यह शुरुआत है. दिल्ली अब हर त्योहार – हर उत्सव को उसी भव्यता और आत्मीयता के साथ मना रही है. जैसी हमारे देश की परंपरा रही है. हमने तीज, नवरात्रि, दशहरा जैसे पर्वों को भी इसी भावना से मनाया है ताकि नई पीढ़ी हमारी परंपराओं से जुड़े और दिल्ली की पहचान केवल आधुनिकता नहीं, बल्कि संस्कृति से भी हो.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *