भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर दिल्ली भर में 100 अटल कैंटीन की शुरुआत
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
25 December 2025

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर दिल्ली भर में 100 अटल कैंटीन की शुरुआत की गई है. जिसके तहत पूरी दिल्ली में 100 अटल कैंटीन शुरुआत कर हर दिन जरूरतमंद लोगों को दिन में दो बार सिर्फ पांच रुपए में पौष्टिक खाना मिलेगा.
दिल्ली में खोले गए हर अटल कैंटीन में रोजाना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर 1000 प्लेट खाना मिलेगा. जो हर दिन दो शिफ्टों में दोपहर के 12 बजे से लेकर 2 बजे तक और शाम को 6 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक चलेगी. खाने के मेनू में मौसमी सब्जियां, चावल/बाजरा, रोटी, दाल और अचार शामिल हैं. जिससे गरीब लोगों को भी पौष्टिक, किफायती और स्वच्छ खाना मिल सके.