Screenshot 2025-11-26 at 10.21.36 PM

प्रियंका चतुर्वेदी का FSSAI का खाद्य पदार्थों में औरोमाइन के उपयोग को लेकर पत्र

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
25 November 2025

राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने जनहित का एक मुद्दा उठाते हुए सरकार को पत्र लिखा है. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री को पत्र लिखकर औरोमाइन के उपयोग पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि चमड़े को रंगने और इसी तरह अन्य औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल किए जाने वाले औरोमाइन का खाद्य पदार्थों में उपयोग किया जा रहा है. जो आम जनता की सेहत के खिलाफ है. इस पर त्वरित आधार पर रोक लगाने की जरूरत है. ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही भी की जानी चाहिए.

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने पत्र में कहा कि यह औद्योगिक रंग है जिसका उपयोग कपड़ा और चमड़े के लिए किया जाता है. लेकिन इन दिनों यह रंग भुने हुए चने और अन्य खाद्य उत्पादों में अवैध रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है. यह खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा है.

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह न केवल खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है बल्कि यह लाखों भारतीय नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और विश्वास के लिए खतरा है.

उन्होंने कहा कि यह FSSAI की नियामक निगरानी की विफलता है और सार्वजनिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का समय है.
उन्होंने कहा कि खांसी की सिरप में संदूषण के कारण कई मौतें हुई हैं इसलिए अब समय आ गया है कि हम सार्वजनिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और औरोमाइन जैसे हानिकारक रंगों के उपयोग को रोकें.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *